ऋषिकेश- 6.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ स्मैक तस्कर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जनपद को नशा मुक्त करने व तस्करों के विरुद्ध उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा 02 फरवरी को चेकिंग के दौरान चंद्रेश्वर नगर शमशान घाट ऋषिकेश के पास से एक अभियुक्त को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 6.53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता गोपाल जायसवाल पुत्र स्वर्गीय जुगल किशोर निवासी गली नंबर 2 चंद्रभागा चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगत सिंह चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, कांस्टेबल तेज सिंह शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News