ऋषिकेश- देवप्रयाग के पास खाई में गिरा ट्रक 2 की मौत 7 घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-राष्ट्रीय राजमार्ग 3 धारा के पास एक ट्रक नीचे खाई में जा गिरा जिसमे 9 लोग सवार थे। इसमें अधिकांश उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद के हैं। मौके पर ही 2 की मौत हो गयी है जबकि 3 लोग गंभीर हैं, बाकी देवप्रयाग प्राथमिक केंद्र भेजे गए हैं।
गुरुवार को प्रातः 10 बजे श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा एक ट्रक तीनधारा के पास अनियंत्रित होकर अचानक गहरी खाई में जा गिरा खाई में गिरते ही ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम घायलों को निकालने में लगी हुई है, ट्रक में अधिकांश नजीबाबाद के लोग सवार थे, सभी घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है।

%d bloggers like this:
Breaking News