ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 2081 नये मरीज मिले,3295 मरीज स्वस्थ हुए 10 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वैश्विक महामारी नवल कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में कोरोना के 2081 नए मामले सामने आए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर के 25560 हो गई है जबकि आज विभिन्न अस्पतालों में 10 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है। वही 3295 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 209 , बागेश्वर में 106 , चमोली में 106, चंपावत में 26, देहरादून में 761, हरिद्वार में 206 , नैनीताल में 150, पौड़ी गढ़वाल में 88, पिथौरागढ़ में 89, रुद्रप्रयाग में 142, टिहरी गढ़वाल में 65, उधम सिंह नगर में 119 तथा उत्तरकाशी में 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वर्ष मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर के 156 हो गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News