ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 2813 नये मरीज मिले,3042 मरीज स्वस्थ हुए 7 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना के 2813 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में आज 7 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में गुरुवार को कोरोना के कुल 2813 मामले सामने आए हैं।
राज्य में आज 3042 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं,राज्य मे कुल एक्टिव केस 30927 हो गए हैं। वहीं 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 978 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 257, बागेश्वर जिले में 87, चंपावत जिले में 74, उत्तरकाशी जिले में 103, हरिद्वार जिले में 422, अल्मोड़ा जिले में 170, रुद्रप्रयाग जिले में 113, पिथौरागढ़ जिले में 96, टिहरी जिले में 49, चमोली जिले में 67, पौड़ी जिले में 203 और उधमसिंह नगर जिले में 194 केस आये है। वही प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटा हुआ है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News