ऋषिकेश- उत्तरखंड में 31 जनवरी से 10 से 12 वी कक्षा तक की पढ़ाई के लिये स्कूल खुलेंगे

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून । मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधू ने स्कूलों को खोलने को लेकर अहम आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार आगामी 31 जनवरी से कक्षा 10वीं,11वीं और 12वीं की कक्षाएं भौतिक रूप से खुल जाएंगी। इस सम्बन्ध में शिक्षा विभाग अलग से दिशा निर्देश जारी करेगा। जारी आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक कक्षा 1 से लेकर 9 और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरीके से बंद रहेंगे और ऑनलाइन पढ़ाई कक्षा 1 से 9 तक जारी रहेगी। यानी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए और कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाने का आदेश जारी किया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News