ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 4759 नये मरीज मिले,2712 मरीज स्वस्थ हुए 7 मरीजो की मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और ओमिक्रोन का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,759 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज 07 संक्रमित की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में आज 2712 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 28,907 तक पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 96 हजार 674 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 52 हजार 076 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,475 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अल्मोड़ा 146, बागेश्वर 120,
चमोली 243, चम्पावत 112, देहरादून 1802, हरिद्वार 607,
नैनीताल 565, पौड़ी 259, पिथौरागढ़ 176, रुद्रप्रयाग 159,
टिहरी 108, उधमसिंह नगर 395, उत्तरकाशी 70 मामले आए हैं। इस समय सबसे ज्यादा देहरादून में कोरोना के 11,965 सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
