ऋषिकेश-भाजपा से निष्कासित हरक सिंह को कांग्रेस अपनाने के राह में नही, फिर से भाजपा में तलाश रहे हैं संभावनाए

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड से एक बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है एक तरफ जहां भाजपा ने हरक सिंह रावत को पार्टी से निष्कासित कर 6 साल के लिए उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए। वहीं दूसरी तरफ हरक सिंह रावत की कांग्रेस में भी एंट्री 4 दिनों के बाद भी नहीं हो पाई है। सूत्रों से खबर यह आ रही है कि हरक सिंह रावत और उत्तराखंड बीजेपी के एक सबसे बड़े नेता की फोन पर बात हुई है। दिल्ली के रसूखदार ने अपने फोन से दोनों की बात कराई है। ऐसे में दोनों की फोन पर बातचीत का मजमून क्या था यह तो वह तीनों ही जानते होंगे लेकिन क्या हरक बीजेपी में फिर से संभावनाएं तलाश रहे हैं या फिर बीजेपी हरक सिंह रावत को लेकर फिर नरम हो गई है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस रसूखदार ने दोनों की बात फोन पर कराई है उसका सरकार में भी खासा दखल बताया जाता रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News