ऋषिकेश- तहसील में करेंगे प्रत्याशी अपने 2 समर्थकों के साथ नामांकन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया के दौरान स्थानीय प्रशासन कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी तैयारियों को अमली जामा पहना दिया है।
ऋषिकेश तहसील के उप जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष को रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में तब्दील कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी अपूर्व पांडे ने बताया कि ऋषिकेश तहसील में चुनाव के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के लिए ऑनलाइन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। लेकिन उन्हें एक प्रति हार्ड कॉपी के रूप में जमा करनी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी को अपने नामांकन पत्र की तीन कॉपी जमा करनी होगी जिस में आए हुए के ब्योरे के साथ अपराधिक रिकॉर्ड भी जमा करना होगा।
प्रत्याशी सहित 3 लोग ही कक्ष में करेंगे प्रवेश –
रिटर्निंग अधिकारी अपूर्व पांडे ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करने के दौरान प्रत्याशी और उसके 2 समर्थक ही कक्ष में उपस्थित रहेंगे। तहसील में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के दौरान निगरानी के लिए कॉस्को सीसीटीवी कैमरे के साथ ही डिजिटल लैपिंग किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। कोविड-19 का पालन कराए जाने के लिए सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करवाये जाने के साथ दस्ताने भी दिए जाएंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News