ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 4818 नये मरीज मिले,3422 मरीज स्वस्थ हुए 4 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 4818 मामले आये है। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 386951 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 24255 है।आज 3422 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 347175 है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 89.72% हो गयी है। 29031 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 8591257 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
अभी तक 7460 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। आज 04 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। इनमें एम्स ऋषिकेश में 02, श्री महंत आपेस्टल में 01 और विनय विशाल हेल्थकेयर रुड़की में 01 की मृत्यु हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News