ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 4402 नये मरीज मिले,1956 मरीज स्वस्थ हुए 6 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और ओमिक्रोन का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,402 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज 06 संक्रमित की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में आज 1956 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 22,962 तक पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 82 हजार 133 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 43 हजार 753 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,456 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अल्मोड़ा 225, बागेश्वर 148, चमोली 73, चम्पावत 75, देहरादून 1678, हरिद्वार 694, नैनीताल 592, पौड़ी 238, पिथौरागढ़ 123, रुद्रप्रयाग 16, टिहरी 126, उधमसिंह नगर 376, उत्तरकाशी 38 मामले आए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News