ऋषिकेश- गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर दिखेगी भगवान बद्रीविशाल और हेमकुंड साहिब की ऐतिहासिक झांकी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इस बार 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ की परेड में भगवान बद्री विशाल और हेमकुंड साहिब की ऐतिहासिक झांकी नजर आएगी। 73 वें गणतंत्र दिवस पर शामिल की गई इस झांकी में बद्रीनाथ मंदिर, विश्व प्रसिद्ध टिहरी डैम, हेमकुंड साहिब, ऐतिहासिक डोबरा चांठी पुल की भव्यता एवं दिव्यता को दर्शाया जाएगा। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से आए झांकियों के माडल को देखने के बाद कुछ राज्यों की झांकी को मंजूरी प्रदान की है। 2021 में उत्तराखंड की झांकी केदारखंड के माडल को स्वीकृति मिली थी। इस बार 12 राज्यों में से देवभूमि की झांकी का चयन हुआ है, जो प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है। इस तरह राज्य गठन के बाद अब 13 वीं बार उत्तराखंड की झांकी राजपथ पर होने वाली परेड का हिस्सा बनेगी। गणतंत्र दिवस पर भगवान बद्रीविशाल, टिहरी डैम, हेमकुंड साहिब और ऐतिहासिक डोबरा चांठी पुल से सजी देवभूमि उत्तराखंड की झांकी के चयन होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News