ऋषिकेश- नरेंद्रनगर ट्रेजरी में हुआ ढाई करोड़ का गबन, आरोपी पांच कर्मचारी गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
नरेंद्र नगर – जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर कोषागार में ढाई करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य कोषागार अधिकारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कोषाधिकारी और लेखाकार सहित 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर ने बताया कि आरोपियों ने मरने वाले पेंशनर्स के डाटा में छेड़छाड़ कर ई कोष पोर्टल पर मृतक पेंशनर को जीवित दिखाया है। उनके खाते में अपने और परिचितों के खाते का नंबर जोड़ा हुआ है। आरोपी परिचितों के खाते में आने वाली रकम के बदले उनको कमीशन देते हैं। सरकारी रुपयों के गबन का यह खेल कोई नया नहीं बल्कि पिछले कई सालों से आरोपी खेल रहे हैं। बताया कि आरोपियों ने मामले में जिन खातों के अंदर लेनदन किया है उन खाता धारकों को भी आरोपी बनाया जाएगा। जल्दी ही जांच के बाद उनके नाम का भी खुलासा कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कोषाधिकारी जगदीश चंद्र, लेखकार विनय कुमार चौधरी, पीआरडी जवान सोबत सिंह, कल्पेश भट्ट और रंजीत कुमार शामिल हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News