ऋषिकेश- आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, राजे नेगी ऋषिकेश से आप उम्मीदवार

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून- आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 24 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल को गंगोत्री विस सीट से मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा घनसाली आरक्षित सीट से विजय शाह, विकासनगर से प्रवीण बंसल, राजपुर रोड से डिंपल सिंह, ऋषिकेश से डा. राजे नेगी, भेल—रानीपुर से प्रशांत राई, भगवानपुर से प्रेम सिंह, पिरान कलीयर से शादाब आलम, मंगलौर से नवनीत राठी, हरिद्वार ग्रामीण से नरेश शर्मा, पौड़ी से मनोहर लाल पहाडिय़ा, चौबट्टाखाल से दिगमोहन नेगी, कपकोट से भूपेश उपाध्याय, बागेश्वर से बसंत कुमार, सल्ट से सुरेश चंद बिष्ट, सोमेश्वर से डा. हरीश आर्य, अल्मोड़ा से अमित जोशी, लोहाघाट से राजेश बिष्ट, चंपावत से मदन मेहर, हल्द्वानी से सुमित टिक्कू, रामनगर से शिशुपाल सिंह रावत, जसपुर से डा. यूनुस चौधरी, काशीपुर से दीपक बाली व सितारगंज से अजय जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News