ऋषिकेश- ईश्वर देवी के निधन के बाद भी उनकी आंखें करेंगे दो नेत्रहीनों की जिंदगी को रोशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सुभाष नगर बनखंडी निवासी 73 वर्षीय ईश्वर देवी का मंगलवार प्रातः निधन हो गया था। उनके निधन पर उनके पुत्र अनूप अरोड़ा ने अपने भाई सागर व ऋषि से सहमति लेकर अपने भतीजे पवन अरोड़ा व राजेश अरोरा के माध्यम से नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग को सूचित किया। नारंग एम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर अनुराग सिंह के साथ उनके निवास पर पहुंचे और नेत्रदान का पुनीत कार्य कराया। प्रारंभिक जांच में दोनों कार्निया स्वस्थ हैं जिन्हें आवश्यक जांचों के बाद दो नेत्रहीनों की आंखों में प्रत्यारोर्पित कर दिया जाएगा। परिजनों द्वारा कराए गए नेत्रदान की मनमोहन भोला अक्षय धीमान हर्षित पाहवा ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। नेत्रदान महादान हरिद्वार- ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 219वां प्रयास है।

%d bloggers like this:
Breaking News