ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 08 घंटे में चोरी की गई स्कूटी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली में कल 2 जनवरी को महिला रेखा देवी पत्नी सोरन सिंह निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ने एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि 2 जनवरी की प्रात 5:00 बजे जब मैंने घर से बाहर आकर देखा तो मेरी स्कूटी जो घर के बाहर खड़ी हुई थी किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ली गई है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियोग पंजीकृत करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित पुलिस टीम के द्वारा वादी एवं स्थानीय लोगों की सहायता से 2 जनवरी को एक अभियुक्त को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता अभियुक्त मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद शकील निवासी मसूरी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुआ है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन नंदवाल चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कांस्टेबल दुष्यंत, कांस्टेबल विपिन भाटी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News