ऋषिकेश- देवभूमि जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने की मां गंगा आरती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – देवभूमि जन कल्याण समिति ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर समिति के उद्देश्यों को सभी को अवगत कराया। समिति समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए हमेशा एकजुट होकर संस्था को आगे बढ़ाएगी। इसके सभी सदस्यों ने त्रिवेणी घाट पर पहुंच कर मा गंगा की आरती में सम्मिलित होकर नव वर्ष पर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद सभी नए कार्यकारिणी के सदस्यों को पद व निष्ठा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालो में संरक्षक कमल सिंह राणा, एमसी त्रिवेदी, संयोजक हरीश ढींगरा, अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीआर अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश मुदगल, महासचिव नरेश गर्ग, डॉ. विजय गुप्ता, ओपी मुल्तानी, वेद प्रकाश ढींगरा, हरीश अरोड़ा, हरीश आनंद, नरेंद्र चौहान, हरीश तोमर, गणेशी लाल, कुल भूषण सेठी, चन्द्र मोहन नारंग, चन्द्र पाल सिंह शामिल थे। समिति के संयोजक डॉ. हरीश ढींगरा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समिति जरूरतमंदो एवम् वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवम् हितो के लिए हमेशा एकजुट हो कर कार्य करेगी।

%d bloggers like this:
Breaking News