ऋषिकेश-75 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा 01 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान श्मशान घाट के पास चंद्रभागा से 75 पव्वे देशी शराब जाफरान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता सनी पुत्र तेजपाल निवासी गली नंबर 23 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुआ है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगत सिंह चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, कांस्टेबल तेज सिंह, कांस्टेबल राधेश्याम शामिल थे।
