ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला पुलिस ने 44 बोतल अंग्रेजी शराब व 48 बीयर बोतल सहित 2 अभियुक्त किये गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त रक्षित कंसल व अमित को वाहन में 44 बोतल अवैध शराब व 04 पेटी बीयर का परिवहन करते हुये नीलकंठ रोड गट्टू गार्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। अभियुक्तों का नाम पता रक्षित कंसल पुत्र नीरज कंसल, निवासी मोहल्ला कायस्तवाड़ा, देवबंद, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, अमित पुत्र जगदम्बा निवासी ग्राम कुमार खेड़ा, थाना नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वीरेन्द्र रमोला, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, आरक्षी रमेश, आरक्षी अरविंद कुमार शामिल थे।
