ऋषिकेश- रात में चोरी की योजना बनाते चार अभियुक्त दो अदद नाजायज चाकू, एक लोहे की रॉड, एक पेचकस एवं एक प्लास सहित गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा उपरोक्त क्रम में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु कोतवाली के समस्त अधिकारी, कर्मचारी गणों को आदेशित किया गया है। 29 दिसंबर को गश्त के दौरान चंद्रेश्वर नगर श्मशान घाट के सामने उत्कल आश्रम गौशाला के पीछे खाली प्लाट से चार लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए मय 02 अदद नाजायज चाकू एवं अन्य उपकरण (01 लोहे की रॉड, 01 पेचकस, 01 प्लास) के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम व पता मारकंडे जायसवाल पुत्र स्वर्गीय उमेश जायसवाल निवासी गली नंबर 2 त्रिवेणी कॉलोनी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश, सतीश पुत्र कलीराम निवासी गली नंबर 5 शांति नगर बनखंडी ऋषिकेश, राहुल पुत्र राजेंद्र साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला, रोहित ठाकुर पुत्र राजू ठाकुर निवासी गली नंबर 25 कैनाल रोड गुमानीवाला ऋषिकेश के रूप में हुआ है। सभी अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगत सिंह चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, कांस्टेबल मोनू, कांस्टेबल धर्मवीर, कांस्टेबल देवराज तोमर, कांस्टेबल कुलबीर शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News