ऋषिकेश-भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का मुनि की रेती में हुआ भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को रखा और दावा किया कि पूरा प्रदेश भाजपामय है।


भाजपा की विजय संकल्प यात्रा मंगलवार को नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत मुनिकीरेती पहुंची। 14 बीघा में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री जनरल बीके सिंह कहा कि विजय संकल्प यात्रा को लेकर राज्य के लोगों में उत्साह है। यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि 2022 के चुनाव में पार्टी 2017 का प्रदर्शन दोहराएगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों कों सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही क्षेत्र की बेहतरी के लिए हुए कार्यों को रखा। सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पूरा प्रदेश भाजपामय है। लोग भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज पर मुहर लगाने को तैयार है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नलिन भटट, मधु भटट, मयंक गुप्ता आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News