ऋषिकेश- विधानसभा यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल में हुआ भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – यमकेश्वर विधानसभा के स्वर्गाश्रम मंडल स्थित गरूड़ चट्टी से शुरु हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा जिसमें भाजपा प्रदेश सुशासन विभाग के संयोजक शौर्य डोभाल, पूर्व सांसद नैनीताल बलराज पाशी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद गढवाल तीरथ सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र बिष्ट ने यात्रा की अगुवाई की। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी के साथ यमकेश्वर के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं फूलमाला से उनका स्वागत किया। विजय संकल्प यात्रा की बाइक रैली में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनका कि स्थानीय जनता द्वारा रास्तेभर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली लक्ष्मण झूला से होते हुए लक्ष्मी घाट के समीप कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूडी ने सभी अतिथियों को गंगाजली एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। ऋतु खंडूरी ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश भर में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना हो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और उत्तराखंड में कर्णप्रयाग रेल लाइन योजना या आलवेदर योजना के तहत चारधाम रोड योजना आदि अनेकों योजनाएं केंद्र की भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई। प्रदेश सरकार द्वारा भी अनेकों योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की गई जिसमें घस्यारी योजना, अटल आयुष्मान योजना, उज्वला योजना, आदि अनेकों योजनाएं की जानकारी दी। विकास रूपी सोच के साथ आगामी 2022 विधानसभा में पुनः बम्पर वोट के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए आग्रह किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पौडी संपत्त सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा, प्रवासी चुनाव प्रवासी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री जगत किशोर बर्थवाल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अभिनंदन दुबे, जिला पंचायत सदस्य उमरोली आरती गौड जी, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र रावत, विधानसभा सह प्रभारी सुनीता विधयार्थी, पूर्ण कालिक मनवीर बेघाना जी, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भरतलाल, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा नवनीत राजपूत, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रौथांण, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोपाल अग्रवाल, नमामि गंगे जिला संयोजक अशोक अग्रवाल, मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर, प्रीतम राणा, विधानसभा प्रतिनिधि अश्विनी गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि यमकेश्वर विनोद जुगलान, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत राणा, मनीष राजपूत, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी सहित मंडल के सभी महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
