ऋषिकेश- भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का ऋषिकेश पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सोमवार की शांम मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर विजय संकल्प यात्रा का स्वागत किया।
विजय संकल्प रथ का गढ़वाल भ्रमण के बाद ऋषिकेश पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। विजय संकल्प रथ पर सवार हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनी है तभी से उत्तराखंड में किए गए विकासकार्यों का जनता के बीच लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
जबसे केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार बनी है, लोगों के जन उपयोगी कार्यों के साथ ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हो या ऑल वेदर रोड के कार्य के साथ प्रदेश में तमाम फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया गया है। जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है।

मोदी सरकार में कोरोना काल के दौरान सभी लोगों लोगों को सस्ते अनाज के साथ उज्जवला योजना हो या जन धन योजना सभी का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी का सबका साथ सबका विकास नारे के अंतर्गत सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा दिए जा रहे प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ आम जनता ने अबकी बार 60 पाक के नारे के साथ भव्य स्वागत किया।

%d bloggers like this:
Breaking News