ऋषिकेश- उत्तराखंड में ओमिक्रोन पॉजिटिव के 3 नये मामले, कुल संख्या पहुंची 4

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -उत्तराखंड में ओमिक्रोन पॉजिटिव के 3 नये मामले आए हैं। राज्य में ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 हो गई है। स्वास्थ्य सचिव ने समस्त सीएमओ को ओमिक्रोन वेरियन्ट से बचाव एवं नियंत्रण के निर्देश जारी किए हैं।
उत्तराखण्ड में ओमिक्रोन पॉजिटिव के 3 नये मरीज हरिद्वार एवं देहरादून में पाये गये हैं। नये ओमिक्रोन पॉजिटिव मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि एक 28 वर्षीय व्यक्ति यमन से भारत आया और जिसका सैम्पल कोविड-19 जांच उपरान्त पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मरीज को आईसोलेट कर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में राजपुर रोड देहरादून निवासी दो मरीज क्रमशः 74 वर्षीय पुरूष एवं 65 वर्षीय महिला में ओमिक्रोन वेरियन्ट के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह दोनो मरीज दुबई से लौटे थे।
राज्य में ओमिक्रोन वेरियन्ट के मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने आज समस्त जनपदों के सीएमओ को ओमिक्रोन वेरियन्ट से बचाव एवं नियंत्रण को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी चिकित्सा ईकाईयों पर इनफ्लूएन्जा तथा गम्भीर श्वसन संक्रमण ग्रसित मरीजों की सघन निगरानी की जाए और इस प्रकार के समस्त मरीजों का कोविड-19 टैस्ट भी कराया जाए।
पूर्व से ही अन्य रोगों द्वारा पीड़ित सवेदनशील मरीजों को भी कोविड-19 जांच की परिधि में रखा जाए। पॉजिटिव पाये जाने पर उन्हें होम आईसोलेशन अथवा चिकित्सा ईकाईयों पर यथा उपचार की स्थिति अनुसार रखा जाए। होम आईसोलेशन मरीजों पर कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी रखी जाए तथा उनके घर पर जाकर भी देखा जाए। सभी कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों के सम्पर्क में आये लोगों की सघन ट्रेसिंग की जाए तथा औसतन 20 सम्पर्क में आये हुए व्यक्तियों की आईसीएमआर गाईड लाईन के अनुसार कोविड जांच की जाए।

%d bloggers like this:
Breaking News