ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ढालवाला क्षेत्र मे किया करोड़ो की योजनाओं का शिलान्यास
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने ऊपरी ढलवाला में 1. 484 करोड की लागत से बंधे के निर्माण का शिलान्यास किया। यह तटबंध 14 बीघा कुसुम भारती स्कूल से राजीवग्राम से होते हुवे ऊपर ढालवाला से एसबीआई बैंक ढालवाला तक एक रिंग रोड बनकर तैयार होगी। जो हमारे क्षेत्र को नया रूप देने के साथ ही हमे जंगली हाथियों से व बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करेगी। दूसरा मुनिकीरेती खारास्रोत्र में 3.59 करोड़ रुपये के बंधे का निर्माण का शिलान्यास खारास्रोत्र की भव्ययता को 4 चांद लगा देगी। इस बंधे पर 5 फीट ऊंची जालियों व लाइटों से इसको एक नया रूप भी प्रदान होगा। तीसरा 10 लाख रुपये के ढालवाला राजीवग्राम में राजकीय सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सभागार का उद्धघाटन किया गया। यह एक मात्र राजकीय सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सभागार निर्मित हुवा है पूरे उत्तराखंड में जो कल उनको समर्पित किया गया है। इसके साथ ही आजकल में ही 5 करोड़ के जिओ और होने जा रहे हैं।
