ऋषिकेश- 27 दिसम्बर से 01 जनवरी तक टिहरी जनपद के विकास खंडों में होगी सुरक्षाकर्मियों की भर्ती
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय एवं एसआईएस लिमिटेड देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षाकर्मियों (जवानों) की भर्ती कार्यक्रम का आयोजन 27 दिसम्बर से 1 जनवरी तक जनपद के विभिन्न विकास खंडों में किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि 27 दिसम्बर को प्रतापनगर, 28 दिसम्बर को चम्बा, नरेन्द्रनगर, 29 दिसम्बर को कीर्तिनगर व भिलंगना, 30 दिसम्बर को जाखणीधार व हिन्डोलाखाल तथा 01 जनवरी को थौलधार व जौनपुर के
विकासखण्ड कार्यालयों में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक भर्ती का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस भर्ती कार्यक्रमों में पुरूष अभ्यर्थी ही भाग ले सकेगें। सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष, उचांई 168 सेमी, वजन 56 से 96 किग्रा तथा शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकरण शुल्क के रूप में रूपये 350 देने होगें तथा प्रशिक्षण के दौरान 10500 रूपए जमा करने होंगे। प्रशिक्षण के दौरान आवास, भोजन तथा वर्दी की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। एक माह का प्रशिक्षण होगा जो एसआईएस अकादमी देहरादून में दिया जायेगा। नियुक्ति के बाद सुरक्षाकर्मियों को 11 हजार रुपए से 14 हजार, सुरक्षा सुपर वाईजर को 14 हजार से 18 हजार मासिक मानदेय देने के साथ ही पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल सुविधा सालाना वेतन वृद्धि, प्रमोशन व रहने खाने की सुविधा दी जायेगी। सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से कहा है कि वह अपने समस्त दस्तावेजों की फोटो कॉफी व एक पासर्पोट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर भर्ती स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
