ऋषिकेश- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जयेंद्र रमोला के नेतृत्व मे घर घर जाकर चलाया संपर्क अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा ऋषिकेश के नगर निगम क्षेत्र भैरव कॉलोनी में आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर घर जाकर जन सम्पर्क अभियान चलाया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने भैरव कॉलोनी वार्ड नंबर 4 की पार्षद संकुतला देवी के साथ आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र भैरव कॉलोनी में आपकी आवाज हमारे प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है व आम जनमानस से आगामी चुनाव के घोषणा पत्र के लिए सुझाव लिए गये। इस अभियान में युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और उन्होंने क्षेत्र हित में अपने सुझाव दिए हैं। जन संपर्क करते हुए क्षेत्र वासियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया जैसे सड़कों की मरम्मत ना होना, पेयजल की समस्या, तटबंध सहित आवारा पशुओं से परेशानी जैसे विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। पार्षद शकुंतला शर्मा ने कहा कि आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान पूरे विधानसभा में कांग्रेस द्वारा युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भैरव कॉलोनी में यह अभियान चलाया गया और लोगों से प्रतिज्ञा पत्र के लिए सुझाव लिए गए। बढ़ती महंगाई से त्रस्त लोग जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ने के लिए तैयार हैं, उत्तराखंड में परिवर्तन होना अब निश्चित है। जनसम्पर्क अभियान में अमित पाल, प्बल्ली कुमार, मोहन कुमार,ओम प्रकाश शर्मा, मोहित कुमार, मनोज त्यागी, बलि कुमार,सुधीर रावत, परीक्षा धीमान, रेनु साहल,शकुंतला धीमान,गीता, शांति स्वरूप, रोशन पाल,राज देवी, राजवती सहित बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद थी ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News