ऋषिकेश- जिम्मेदार नागरिकों की मदद से टिहरी पुलिस ने लौटाए यात्री का खोया बैग सहित 22 हजारों रुपए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – 25 दिसंबर की सांय अंकित मेहर पुत्र शीशपाल सिंह निवासी 14 बीघा मुनीकीरेती व उनके साथी ध्रुव नारायण पुत्र कृष्ण कुमार नौटियाल निवासी स्वर्गाश्रम राम झूला ऋषिकेश ने पुलिस चौकी ढालवाला में आकर एक बैग देते हुए बताया कि सात मोड़ के पास रास्ते में उन्हें यह बैग पड़ा हुआ मिला है। जिस किसी का हो उस तक पहुंचाने का कष्ट करें। ढालवाला पुलिस चौकी में नियुक्त उपनिरीक्षक मदन सिंह रावत द्वारा बैग को खोलकर देखा तो उसमें 22 हजार रुपए सहित ट्रैक्टर की आरसी सहित अन्य दस्तावेज पाए गए। ढालवाला पुलिस द्वारा उक्त आरसी की मदद से मोबाइल नंबर प्राप्त कर वार्ता की गई तो सुनील कुमार पुत्र सुनाराराम निवासी ग्राम हावड़ी जिला कैथल हरियाणा द्वारा बताया कि वह व्यापारी हैं तथा हरियाणा से अपने ट्रैक्टर में काला नमक भरकर व्यापार हेतु देहरादून, ऋषिकेश क्षेत्र में आए थे। रास्ते में ट्रैक्टर में बंधा उनका यह बैग कहीं गिर गया था। व्यापारी सुनील कुमार द्वारा बैग तथा उसमें रखे दस्तावेजों व धनराशि की सही-सही जानकारी देने पर ढालवाला पुलिस द्वारा व्यापारी को उसका खोया बैग, धनराशि तथा आवश्यक दस्तावेज लौटाये गये। व्यापारी द्वारा अपना खोया बैग सहित 22 हजारों रुपए वापस पाकर टिहरी पुलिस व जिम्मेदार नागरिकों अंकित मेहर व ध्रुव नारायण का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News