ऋषिकेश- विधानसभा ऋषिकेश से कांग्रेस के संभावित दावेदारों ने चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सामने पेश की दावेदारी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के संभावित उम्मीदवारों ने हरिद्वार स्थित सैनी आश्रम में चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की। मंगलवार को दावेदारों ने चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर अपना बायोडाटा रखा। इस दौरान चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने दावेदारों से एक-एक कर मुलाकात की। इस मौके पर सभी दावेदारों ने अपना पक्ष मजबूती के साथ रखा। स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष ऋषिकेश विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी राजपाल खरोला, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. केएस राणा, एआईसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष सुधीर राय, सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष रामविलास रावत ने प्रबल दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि पार्टी का टिकट एक प्रत्याशियों को दिया जाएगा और सभी दावेदार पार्टी को विजय दिलाने का काम करेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News