ऋषिकेश- एम्स प्रशासन के तानाशाही रवैये के खिलाफ एम्स में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स ने काली पट्टी बांधकर किया काम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एम्स प्रशासन के तानाशाही रवैये के कारण एम्स में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपनी लम्बित मांगे पूरी नही करने पर काली पट्टी बांधकर काम किया और अपना विरोध जाहिर किया। एम्स मे कार्यरत सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने नर्सेज एकता जिंन्दाबाद के नारे के साथ एम्स प्रशासन को चेताया कि अगर जल्द मांगे पूरी नही की गई तो उग्र आन्दोलन की राह पकडनी पडेगी। शाम 4 बजे पूर्व प्रस्तावित आक्रोश रैली के लिए NPDA सदस्य श्रीनाथ, दानिश, महिपाल, अखिलेश उनियाल, अमिता, मनीष चौधरी, लोकेंद्र , एलविन , प्रशान्त एवम महेन्द्र खर्रा ने सभी विभागों में कार्यरत नर्सेज से संपर्क किया। आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए नर्सेज उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस रैली के माध्यम से एम्स प्रसाशन को अपनी एकता का कडा संदेश देंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News