ऋषिकेश- श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार को श्री गुरुद्वारा हेमकुंड ट्रस्ट की ओर से नगर वासियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश दिवस दिनांक 9 जनवरी को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष में 2 जनवरी रविवार को सुबह 10:00 बजे से 4:30 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के लगभग 50 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरींजो की जांच करके उन्हें उचित परामर्श देंगे। ट्रस्ट के द्वारा डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएगी। उसी दिन रक्तदान महा शिविर व महिलाओं के ब्रेस्ट स्क्रीन की सुविधा भी आयोजित होगी। जिसमें महिलाएं अपने ब्रेस्ट से संबंधित बीमारियों का निःशुल्क स्क्रीनिंग करवा कर जानकारी ले सकती हैं। रोगियों का पंजीकरण 28, 29, 30 व 31 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा।
