ऋषिकेश- विधानसभा सत्र के दौरान बेराेजगारी के मुद्दे पर विपक्ष का वाॅकआउट

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन से वाकआउट किया। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का मामला उठाया। पीठ ने इस विषय को नियम 58 की ग्राह्यता पर सुनने की व्यवस्था दी। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। इस दौरान विधायक काजी निजामुद्दीन के रोजगार से संबंधित प्रश्न पर श्रम मंत्री हरक सिंह रावत के द्वारा पेश किए गए आंकड़ों से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। बेरोजगारी के मसले पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सदन में रोजगार को लेकर जो आंकड़े पेश किए गए हैं, वह गुमराह करने वाले हैं। उन्होंने एक साल पहले पेश किए गए आंकड़ों और आज पेश किए आंकड़ों में विरोधाभास बताया। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News