ऋषिकेश- राहुल गांधी की 16 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों ने कसी कमर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून में 16 दिसंबर को विशाल रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेश ने कमर कस ली है। कांग्रेस द्वारा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 13 दिसंबर को झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर हॉल में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि राहुल गांधी के देहरादून दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रैली कि तैयारी को लेकर ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी सोमेश शौकीन पूर्व विधायक दिल्ली कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून में आयोजित कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह के साथ ऊर्जा का संचार करेगी। यह रैली भारतीय जनता पार्टी सरकार के ताबूत में आखरी कील गाढने का कार्य करेगी। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की जनता को अनेको घोषणाएं कर छलने का कार्य किया है, जबकि धरातल पर कोई भी विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा ने राज्य की जनता को डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास कार्य को किए जाने का दावा किया था। लेकिन आज बेरोजगारी, महंगाई, पलायन के साथ भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया। जिसके कारण केंद्र सरकार ने अपने मुख्यमंत्रियों को बदलकर उत्तराखंड राज्य को एक्सपेरिमेंट की फैक्ट्री बना दिया है। राहुल गांधी की रैली में ऋषिकेश सहित पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन देहरादून पहुंच कर जनता के बीच एकजुटता का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रैली में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किए जाने के बावजूद पूरी तरह फ्लॉप हुई है। ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी सोमेश शौकीन दिल्ली के पूर्व विधायक ऋषिकेश में 13 दिसंबर को और 14 दिसंबर को डोईवाला मै शाम को रायपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। कांग्रेस विधानसभा प्रभारी सोमेश शौकीन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम में बैठकर तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मॉनिटरिंग भी करेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News