ऋषिकेश- 2 पेटी अंग्रेजी एवं 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध की गई कार्यवाही में एक्टिवा स्कूटी पर 96 पव्वे (2 पेटी) अंग्रेजी शराब एवं 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है
गठित टीमों द्वारा 7 दिसंबर को अंबेडकर चौक ऋषिकेश के पास से एक अभियुक्त कार्तिकेय विश्नोई पुत्र श्यामलाल विश्नोई निवासी मायाकुंड ऋषिकेश को एक्टिवा स्कूटी पर 96 पव्वे (2 पेटी) अंग्रेजी शराब की तस्करी करते,मनसा देवी फाटक के पास से एक अभियुक्त संजय कुमार पुत्र श्री कृष्ण निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गए है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक राम नरेश शर्मा, चौकी प्रभारी श्यामपुर, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल अनित कुमार, कांस्टेबल विकास,कांस्टेबल लाखन कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News