ऋषिकेश-15 दिसंबर को नगर में रैली 16 से क्रमिक अनशन शुरू करेगी जनकल्याण संयुक्त संघर्ष समिति

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जनकल्याण संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी, खंडगांव, आईडीपीएल को नगर निगम में शामिल करने की मांग को लेकर बीते 15 अक्टूबर से त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ के समीप चल रहा अनिश्चितकालीन 55 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक व सरकार के द्वारा जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इसको देखते हुए जनता में काफी रोष व्याप्त है। धरने और आंदोलन की अगली रणनीति बनाए जाने को लेकर एक बैठक धरना स्थल पर आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से 15 दिसंबर को रैली निकाले जाने के साथ ही 16 दिसंबर से क्रमिक अनशन प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के समय विधानसभा का घेराव किया जाएगा। आज धरने पर अशोक बेलवाल , त्रिलोकी नाथ तिवारी, मनीराम, भरत शाह, गुलाब वर्मा, डेनियल, जूली देवी, सुशीला देवी, मोनिका मौर्य, लता देवी, नागरिक कल्याण संगठन के संयोजक मदन शर्मा, नगर पालिका मुनि की रेती के पूर्व चेयरमैन शंभू पासवान, धर्मेंद्र राजभर, आंचल, रीना देवी, निर्मला देवी आदि लोगों ने अपना समर्थन दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News