ऋषिकेश- अवैध स्मैक तस्करी में 40.26 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट द्वारा जनपद को नशा मुक्त किए जाने के तहत मादक पदार्थों की धरपकड़, रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 06 दिसंबर देर रात्रि थाना मुनिकीरेती पुलिस व एसओजी टिहरी गढ़वाल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस द्वारा एक स्मैक तस्कर को स्कूटी संख्या UK14H- 4616 में अवैध स्मैक की तस्करी करते मुनीकीरेती के कैलाश गेट क्षेत्रान्तर्गत खारास्रोत नामक स्थान से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 40.26 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग ₹450000/-) बरामद की गयी है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्रनगर रविंद्र कुमार चमोली द्वारा थाना मुनिकीरेती में प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकार बंधुओं को विस्तृत जानकारी दी गई। एसओजी व स्थानीय पुलिस की इस कामयाबी पर एसएसपी टिहरी द्वारा टीम की सराहना कर भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम पता कमल वाधवा पुत्र सुरेंद्र कुमार वाधवा(उम्र 40 वर्ष) निवासी निकट R.P.S स्कूल गली नंबर 02 गंगानगर ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम में निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उ. नि. लखपत बुटोला, प्रभारी एसओजी, उ. नि. योगेश चंद्र पांडे, हे. कां. योगेंद्र सिंह चौहान, कां. उबेद कां. राकेश, कां. हिमांशु चौधरी, कां. सतेंद्र चौधरी,समस्त एसओजी टीम कां. अनिल सालार शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News