ऋषिकेश- भाजपाइयों ने मनाया बाबासाहेब भीम राव राम अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल ने भारत रत्न बाबासाहेब भीम राव राम अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस अंबेडकर चौक ऋषिकेश पर मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बाबासाहेब के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया और कहा शिक्षा के बिना समाज और राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता। प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहां बाबासाहेब संविधान निर्माता के साथ एक अच्छे अर्थशास्त्री थे। जल चतुर्भुज योजना देश की नदियों का जल सिंचाई का अधिक से अधिक उपयोग हो इस बात की चिंता करते थे। दलित शोषित वंचित समाज की चिंता करने का आह्वान किया गया। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कार्यकर्ताओं को बाबासाहेब के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक मोहित राष्ट्रवादी, कार्यक्रम संयोजक राकेश चंद्र, उपाध्यक्ष ऋषि राजपूत, महामंत्री जयंत किशोर शर्मा, सुमित पवार, मंत्री भूपेंद्र राणा, सौरभ गर्ग, सोशल मीडिया अविनाश अग्रवाल, कोषा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अरविंद गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राहुल दिवाकर, राधेश्याम जाटव, राकेश पारचा, महिला मोर्चा महामंत्री सीमा रानी, तनु रस्तोगी, सिमरन गाबा, रेखा चौबे, सुधा असवाल, पूर्णिमा तायल, संजीव, शिव चौहान, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, प्रभाकर शर्मा, प्रदीप कोहली उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News