ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 11 नये मरीज मिले,9 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। नौ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 172 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को पांच जिलों बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व देहरादून में दो और नैनीताल में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344364 हो गई है। इनमें से 330608 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई है।
