ऋषिकेश- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एयरपोर्ट पर किया प्रदेश प्रभारी का स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कार्यकर्ताओं के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता व सहप्रभारी दीपिका पाण्डे का जोरदार स्वागत किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य पर जानलेवा हमला होने के विरोध में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना दिया जा रहा है। इसमें शिरकत करने के लिए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, शोसल मिडिया अध्यक्ष रोहन गुप्ता व सहप्रभारी दीपिका पाण्डे भी देहरादून पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। जब प्रदेश में वरिष्ठ पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन की सुरक्षा कैसे हो पायेगी। इसीलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तराखण्ड की जनता सता से बाहर करने का काम करेगी और आने वाली कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को व्यवस्थित कर प्रदेश की आमजन मानस को भय मुक्त वातावरण देने का काम करेगी।
स्वागत करने वालो में जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी; पंचायति राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उनियाल, कार्यवाह अध्यक्ष सुधीर राय, नवीन रमोला, मदन कोठारी; बलवीर रौतेला, इमरान सैफी, अनिल चौधरी, रवि बहादुर, जितेंद्र त्यागी, हिमांशु जाटव, आदित्य झा, संजय शर्मा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News