ऋषिकेश- विक्रम भंडारी बने उत्तराखंड शहीद स्मारक संचालन समिति के उपाध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शहीद स्मारक संचालन समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने विधिवत विक्रम भंडारी को उत्तराखंड शहीद स्मारक संचालन समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच व उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति की स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहीद स्मारक संचालन समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने सर्वसम्मति से विक्रम भंडारी को उत्तराखंड शहीद स्मारक संचालन समिति का उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इसमें सभी उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने समर्थन दिया। उपाध्यक्ष बनने पर सभी राज्य निर्माण सेनानियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। विक्रम भंडारी ने उपाध्यक्ष बनने पर सभी राज्य निर्माण सेनानियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में डीएस गुसाईं, बलवीर सिंह नेगी, गंभीर मेवाड़, रकम पोखरियाल, आशुतोष डंगवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, बृजेश डोभाल, बीआर रतूड़ी, संजय खंडूरी, पीडी भट्ट, उमेद सिंह नेगी, कुसुम लता शर्मा, मुन्नी ध्यानी, जसोदा नेगी, हेमा नेगी, प्रेमा नेगी, राजेश्वरी कंडवाल, उर्मिला डबराल, सुशीला पोखरियाल, जया डोभाल, सुशीला कंडवाल, सोमवती पाल, रोशनी देवी, कृष्णा, गुलाबी राणा आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News