ऋषिकेश- 16 दिसबर को देहरादून में राहुल गांधी करेंगे जनता को संबोधित – गणेश गोदियाल

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखण्ड के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राहुल गांधी 16 दिसबर को देहरादून में जनता को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही दून में प्रदेश कांग्रेस की ओर से होने वाली सैन्य सम्मान सभा मै शिरकत करेंगे।
शुक्रवार को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि बांग्लादेश के गठन के 50 साल हो रहे हैं। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व की बदौलत यह मुमकिन हो पाया था। उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस सैन्य सम्मान समारोह मना रही है। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में दून में अंतिम सैन्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राहुल गांधी इसमें शामिल हो कर देवभूमि और शहीद सैनिकों को नमन करेंगे। गणेश गोदियाल ने यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे से एक दिन पहले दी। बता दें कि कल शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी देहरादून में चुनावी रैली करेंगे। 16 दिसंबर को राहुल गांधी का दौरा वैसे तो सैनिकों के सम्मान का दौरा है। लेकिन चुनाव से पहले यह उनका पहला दौरा होगा। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News