ऋषिकेश-वारंटियों के विरुद्ध की गई कार्यवाई में दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा वारंटीओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा थाना-चौकी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को उचित दिशा-निर्देश देते हुए वारंटीयो, वांछितों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। गठित टीम के द्वारा 1 दिसंबर को दो वारंटी अभियुक्त
श्याम गोस्वामी पुत्र वीरेंद्र गोस्वामी निवासी नई पानी की टंकी ग्राम मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश को संबंधित गैर जमानती वारंट वाद संख्या- 1060/19 धारा-138 NI act, माननीय न्यायालय ऋषिकेश के मनसा देवी से, मनोज तोमर पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह निवासी आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून को संबंधित गैर जमानती वारंट वाद संख्या- 3481/19 धारा-138 NI act, माननीय न्यायालय ऋषिकेश के श्यामपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News