ऋषिकेश- आम लोगों को नेत्रदान की प्रेरणा दे गई माता भूरी देवी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – 95 वर्ष की उम्र में तिलक मार्ग निवासी माता भूरी देवी का निधन हो गया है। माता भूरी देवी समाज व परिवार के लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। उनके पुत्र नारायण के प्रयासों से माता जी के नेत्र एम्स के चिकित्सकों के माध्यम से नेत्रदान कराए गए हैं।
तिलक मार्ग निवासी माता भूरी देवी का गत मंगलवार निधन हो गया था। दुःख की घड़ी में दुर्गा मंदिर के सचिव पंडित ज्योति शर्मा ने परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। जिस पर उनके छोटे पुत्र नारायण ने अपने बड़े भाई रामचंद्र व प्रकाश से सहमति लेकर नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग को सूचित किया। नारंग ने तुरंत एम्स हॉस्पिटल की नेत्र दान की रेस्क्यू टीम के साथ उनके निवास पर जाकर टीम ने दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। नेत्र दान के कार्य को सफल बनाने में अश्वनी, नीरज शरावत, प्रिंस मनचंदा, धर्म पाल खुराना का सहयोग सराहनीय रहा। नेत्रदान महादान हरिद्वार-ऋषिकेश प्रमुख रामचरण चावला के अनुसार मिशन का 213 सफल प्रयास है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News