ऋषिकेश- सरस्वती विद्या मंदिर आवास-विकास में हुआ अभिभावक सम्मेलन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में अभिभावक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, कंचन बंसल, खुशवंत सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम में बीएड के छात्र शुभम ने कहां की हिंदुस्तान की भूमि पर ऐसे कई क्रांतिकारियों और आंदोलनकारियों ने जन्म लिया है। जिन्होंने अपने बल पर अंग्रेजी हुकूमत को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया। ऐसे ही एक वीर थे बिरसा मुंडा धर्मान्तरण, शोषण और अन्याय के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति का संचालन करने वाले महान सेनानायक थे। बिरसा मुंडा व वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बसु की जयंती पर आज हम उन्हें नमन करते है। अभिभावक सम्मेलन में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे व विद्यालय परिवार ने छात्र छात्राओं के शिक्षण को लेकर मन्थन किया। छात्र-छात्राओं के शिक्षण में आने वाली समस्याओं को अभिभावकों के माध्यम से गंभीरता पूर्वक समझा व शिक्षण में आने वाली समस्याओं के निवारण के लिए अभिभावकों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने सभी अभिभावकों को बिरसा मुंडा व जगदीश चंद्र बसु की जयंती पर शुभकामनाएं दी व उन्हें नमन भी किया। कार्यक्रम में बीएड छात्रा प्रगति गुलाटी व छात्रा साक्षी बर्थवाल ने भक्ति गीत गायन कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर कर्णपाल बिष्ट, अजीत रावत, नरेंद्र खुराना, रामगोपाल रतूड़ी, सतीश चौहान, रजनी गर्ग एवं अभिभावक आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News