ऋषिकेश- मानव श्रंखला बना कर मोदी की जनसभा में आने का लोगो से किया आह्वान

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा 4 दिसंबर को होने वाली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा के लिए घंटाघर पर मानव श्रंखला बना कर जनसभा में आने का लोगो से आवाहन किया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा की मोदी की जनसभा के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि आगामी 4 दिसंबर को होने वाली मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में अपने साथियों संग परेड मैदान में पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा की हम अपने संगठन को विश्वास दिलाते है की मोदी की जनसभा के लिए महानगर की प्रत्येक विधानसभा से अधिक से अधिक युवाओं को लेकर परेड मैदान पहुचेंगे। मानव श्रृंखला में महामंत्री शंकर रावत, कुलदीप पंत,अक्षत जैन, समीर डोभाल, संदीप बिजलावन, साक्षी शंकर, तरुण जैन, राहुल चौहान, भावना चौधरी, विवेक जैन, अर्चित डावर, अभिषेक शर्मा, अंकित जोशी, ऋषभ पाल आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News