ऋषिकेश-दून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में भारत अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरुकता शिविर का आयोजन गया। इसमेें दून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर के छात्र-छात्राओं ने आर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर देहरादून के सभागार में जिला न्याधीश, अध्यक्ष द्वारा पुरुस्कृत किया गया है। इसमेें हमारे विधालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने विधालय का नाम रोशन किया है। इसमें कक्षा आठ से अदिति बिन्जोला ने प्रथम स्थान, आदित्य बिष्ट व तन्वी रावत द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला न्याधीश के द्वारा टॉफी प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। , इस अवसर पर विधालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News