ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 14 नये मरीज मिले, 8 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 14 मामले आये है। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 344169 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 150 है। आज 08 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 330466 है।
देहरादून में 10 मामले हरिद्वार में दो तथा चमोली में एक मामले कोरोना संक्रमण के आज आए हैं
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक की दर 96.01 % हो गयी है। 9126 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 7685700 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
अभी तक 7407 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित की मृत्यु नही हुई है।
