ऋषिकेश- रायवाला मे ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रायवाला में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत हो गई। मालगाड़ी कई मीटर तक हाथी को अपने साथ घसीटते हुए आगे ले गई। हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया।
शनिवार को देहरादून हरिद्वार रेल मार्ग पर रायवाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हाथी का बच्चा अंडरपास से होकर रेल ट्रैक को पार करके जंगल की तरफ जा रहा था। मालगाड़ी कई मीटर तक हाथी को अपने साथ घसीटते हुए आगे ले गई । आनन-फानन में वन विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद करीब आधा घंटा तक मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही। वन विभाग को इस बारे में रेलवे द्वारा सूचना दी गई। बता दें कि हरिद्वार देहरादून रेल ट्रैक पर मोतीचूर से लेकर कांसरो तक का 10 किमी क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। परंपरागत गलियारा होने की वजह से यहां वन्य जीवों की आवाजाही अधिक है। जानवरों की स्वच्छंद आवाजाही में रेल ट्रैक हर बार बाधा बनता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News