ऋषिकेश- कांग्रेस ने बूथ कमेटी के गठन की प्रकिया को लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद स्थापित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मीरानगर व बीस बीघा वार्ड के बूथों में विधानसभा चुनाव के तहत बूथ कमेटी के गठन की प्रकिया को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर बैठक की। इसके तहत आज वरिष्ठ जनों के साथ ही युवाओं के साथ भी संवाद किया गया। इज दौरान उनसे कई महत्वपूर्ण सुझाव भी लिये गये व मेरा बूथ मेरे गौरव नारे के साथ बूथ के हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर कांग्रेस की मज़बूती को लेकर कार्य दिये गये हैं। 18 वर्ष के नए मतदाताओं या जिनका नाम मतदाता सूची से वंचित रह गया हो उनकी भी खोज कर उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने के लिये अभियान चलाया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूर्ण रूप से तैयार है। प्रदेश से लेकर अपने बूथ व जमीनी कार्यकर्ताओं तक हम हर तरीके से चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस के नये कार्यकर्ताओं को बूथों की जानकारी व उन्हें उनके बूथों पर उनकी कार्यशैली को देखते हुए जिम्मेदारी देनी तय की जा रही है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बूथों को मजबूत करना बेहद जरूरी हैं। इसी लिए हमारा संकल्प है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को कांग्रेस से जोड़कर उन्हें आने वाले चुनाव में अपने विपक्षी दलों से कैसे लड़ना है। 18 वर्ष के युवाओं को उनके मत का महत्व व अधिकार समझाते हुए बताया कि वोट करना बहुत ही आवश्यक हैं। वोटिंग के अधिकार से ही हम सही जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। अपने क्षेत्र के विकास के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुभाष जखमोला ने कहा कि बूथों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं मज़बूती से खड़े रहेंगे और आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करवायेंगे। इस अभियान में रवी गुप्ता, बृजेश पासवान, ऋषि कुमार यादव, पवन, जितेन्द्र चौहान, प्रदीप चन्द्रा , ज्ञानेश मिश्रा, आशु नेगी, जय सिंह राणा, ममता रमोला आदि मौजूद थे।
