ऋषिकेश- जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने मथुरा के लिए 21 सदस्य खिलाड़ियों की टीम को किया रवाना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने बीएसए डिग्री कॉलेज मथुरा में 21 व 22 नवंबर को होने वाली ट्रेडिशनल शोतो काई ऑल इंडिया कराटे चैंपिनशिप प्रतियोगिता के लिए कंपलीट हेल्थ एंड मार्शल आर्ट एकेडमी की 21 सदस्य खिलाडियों की टीम को मथुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्मृति चिन्ह के रूप में मां सरस्वती के चित्र अर्पित किए। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। आज छात्राएं भी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों में शांभवी नौटियाल, आरवी कंसवाल, तमसा भारती, चित्रांशी भारती, अविरल थपलियाल, कृष्णा जाटव, मंथन जाटव, वत्सल रमोला, अक्षत रमोला, अभिषेक रमोला, प्रणय रावत, कार्तिक पाल, रोहित जोशी, सुजल भारद्वाज, केशव सिंह, कृष्णा रमोला,वर्णन कुड़िया, कीर्तन भंडारी, दक्ष तलवार, कृष्णा शर्मा व प्रदुमन सरीरा शामिल हैं। उनके कोच राजेन्द्र गुप्ता, वरदान वर्मा, सुमित कुमार साथ में हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News