ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 8 नये मरीज मिले, 6 मरीज स्वस्थ हुए 1 कि मौत हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में प्रदेश में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 174 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 10635 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं देहरादून में तीन, हरिद्वार में चार और टिहरी में एक संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344058 हो गई है। इनमें से 330321 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है।
